News

केन्द्र प्रभारी धान क्रय नीति का करेध अनुपालन, किसानों को न हो कोई असुविधा: मण्डलायुक्त

0 मण्डलायुक्त ने मण्डी समिति मे संचालित तीन धान क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने जंगी रोड स्थित मण्डी समिति मे भारतीय खाद्य विभाग व राज्य कृषि विपणन के द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। मण्डी समिति मे खाद्य विभाग द्वारा संचालित प्रथम केन्द्र पर मण्डलायुक्त के पहुंचने पर केन्द्र प्रभारी अजय कुमार उपस्थित पाए गए। केन्द्र पर झन्ना, दो इलेक्ट्रानिक कांटा, बैनर, धान के लिए सुरक्षित भण्डारण की व्यवस्था, नमी मापक यंत्र, 1000 बोरा आदि सभी व्यवस्थाएं पाई गई।

मण्डलायुक्त ने कहा कि भण्डारण स्थल पर धान को सुरक्षित रखने हेतु बोरे के नीचे बल्लियों/पटरा को रखकर बोरा रखा जाए, ताकि धान को सीलन व आदि से बचाया जा सके। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस केन्द्र पर कुल 2500 कुन्तल लक्ष्य निर्धारित है अभी तक 56 कुन्तल धान की खरीद की गई वर्षा होने के कारण धान का आवक कम हो गया है, आज कोई खरीद नही की गई।

इसी प्रकार खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र द्वितीय पर केन्द्र प्रभारी प्रियंका दूबे द्वारा बताया गया कि अभी इस केन्द्र पर धान की आवक नही हुई है। उनके द्वारा बताया गया कि बोरा पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है केन्द्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से पाई गई।

मण्डी समिति मे ही राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के केन्द्र प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि इस केन्द्र पर अभी तक 37.20 कुन्तल धान की खरीद की गई है केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं कराई गई है। मण्डलायुक्त ने कहा कि धान क्रय केन्द्रो पर पर्याप्त भंडारण सुविधा उपलब्ध हो तथा धान का उठान समय से किया जाए। सभी केन्द्रो पर डबल जाली का झन्ना, किसानो के लिए पेयजल की व्यवस्था, प्रसाधन व्यवस्था, किसानो के लिए प्रतीक्षालय/टेंट की सुविधा उपलब्ध हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कृषको को 48 घण्टे के भीतर एम0एस0पी0 का भुगतान सुनिश्चित करा दिया जाए।

मण्डलायुक्त ने सभी केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीद केन्द्रो पर धान क्रय नीति मे उल्लिखित सभी बिन्दुओ का अक्षरश पालन किया जाए ताकि कृषको के धान को पारदर्शिता के साथ क्रय किया जा सकें। किसी भी केन्द्र पर बिलौलियो की भागीदारी सुनिश्चित न किया जाए सीधे किसान से ही धान क्रय किया जाए बिचैलियो की जानकारी होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रभारी किसानो से सम्पर्क कर धान खरीद मे प्रगति लाए ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण किया जा सके। केन्द्रो पर पंजीकरण रजिस्टर आदि प्रपत्रो के निरीक्षण के दौरान कहा कि कृषको के पंजीकरण मे भी अपेक्षित प्रगति लाए तथा सम्बन्धित तहसील से सत्यापन भी कराया जाए।
मण्डल मे किसानो के धान को पारदर्शिता के साथ क्रय करने के लिए विभिन्न एजेंसियो के 217 धान क्रय केन्द्र बनाए गए है जिसमे जनपद मीरजापुर मे 111, सोनभद्र मे 76 तथा भदोही मे कुल 30 क्रय केन्द्र संचालित है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मे धान का समर्थन मूल्य 2369 रूपया प्रति कुन्तल निर्धारित है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!