News

डैफोडिल्स में सामूहिक विवाह मे नौ कन्याओं ने लिए सात फेरे; अब तक 124 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

मीरजापुर।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष होने वाले सामूहिक विवाह की परंपरा में इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर नौ कन्याओं का विवाह हुआ। ‘शेयर एंड केयर’ के बैनर तले डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह पिछले कई सालों से आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराते चले आ रहे हैं। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 4 दिसंबर को डैफोडिल्स स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ।

 समस्त वैवाहिक कार्यक्रम ख्याति प्राप्त ज्योतिषी एवं कर्मकांड के मर्मज्ञ डॉक्टर रामलाल त्रिपाठी ने हिंदू रीति से संपन्न कराया। इस अवसर पर डैफोडिल्स की चेयरपर्सन डॉक्टर डी भाटिया, डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, साहिबा सिंह और काशिका सिंह सहित नगर के अनेक गणमान्य एवं संभ्रांत लोगों ने नवदंपत्तियों को अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

इस वर्ष आंचल -कमलेश, शमा – महेश, रागनी- किसन , माया – विद्याधर, मोती – धर्मेंद्र, प्रतिमा- आलोक , रानी – श्याम जी तथा रूबी – प्रदीप परिणय सूत्र में बंधे। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्र और स्त्रियों द्वारा गाए गए विवाह गीतों की गूंज से पंडाल में हर्ष का माहौल था। विवाह की सारी रस्म हिंदू रीति से पूरी की गई। प्रत्येक कन्या वर को विवाह के अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर द्वारा समस्त प्रकार की गृहस्थी की सामग्री भेंट की गई। दोनों पक्ष के लोगों का स्वागत व सत्कार किया गया।

 चेयरमैन अमरदीप सिंह ने बताया कि यह यात्रा वर्ष 2011 में यह पवित्र समारोह हमारी बड़ी बेटी सुश्री साहिबा सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सम्पन्न किया गया। सर्वशक्तिमान की कृपा से अब तक कुल 124 शादियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!