मीरजापुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने नगर के कई बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण कर SIR प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर के कई मतदेय स्थलों पर 30 प्रतिशत से अधिक SIR गणना फॉर्म मतदाताओं ने भर कर नहीं दिया है,
BLO एवं उनके साथ लगे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जागरुकता हेतु अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके फॉर्म भरकर बीएलओ को नहीं मिले हैं अथवा जो लोग दिए गए पते पर नहीं मिले हैं ऐसे मतदाताओं के नाम नई मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे।
सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपना फार्म भरकर अपने BLO को उपलब्ध करा दें या अपने बूथ पर जमा कर दें, अन्यथा नई मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे।



