मीरजापुर।
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर का का द्वितीय स्थापना वर्ष 2025 का कार्यक्रम सोमवार, 8 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध आयोजन होंगे। आयोजन के संबंध मे केबीपीजी कालेज के सभागार मे पत्रकार वार्ता कर कुलपति डॉ शोभा गौंड ने बताया कि इस अवसर पर पर युवा महोत्सव ‘सप्तरंग’ और 7 प्रतियोगिताओ मे संबद्ध 155 महाविद्यालयो से लोग शामिल होंगे।
कुलपति ने कहाकि कुलगीत विश्वविद्यालय की आत्मा और पूजी होती है। इसके लिए ओपन प्रतियोगिता रखी गयी, जिसमे चयनित विश्वविद्यालय के लिए कुलगीत के रचनाकार केबीपीजी कालेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कुलदीप पाण्डेय एवं कुलगीत को स्वर/संगीत देने वाली स्व. पंडित छन्नूलाल मिश्र की बेटी एवं केबीपीजी कालेज की प्रोफेसर नम्रता मिश्रा को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहाकि विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही के 155 महाविद्यालयो मे शैक्षिक गुणवत्ता के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है।
इस अवसर पर प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने कहा कि स्वर्गवासी पिता जी प्रसिद्ध शास्त्री गायक एवं पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र जी की स्मृतियो को सजोने के लिए मै उनसे संबंधित तमाम वाद्ययंत्र, पुस्तकें, डायरी, घडी, ईत्र की शीशी आदि विश्वविद्यालय को डोनेट करने की घोषणा कर रही हू। उन्होने म्मीद किया कि जब भी निर्माणाधीन विश्वविद्यालय मे संगीत विभाग या फैकल्टी, आडिटोरियम या म्यूजियम बनेगा, तो ये सभी स्मृतिया वहा संगृहित रह सकेंगी, जिसका अवलोकन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं आगंतुक कर सकेंगे।
संचालन कर रहे डॉ कुलदीप पाण्डेय ने कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 7:30 बजे निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर देवरी, मड़िहान में कुलपति द्वारा पूजन कार्यक्रम के बाद निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया जाएगा और प्रातः 8:00 बजे परिसर देवरी मड़िहान में ही कर्मयोगियों का सम्मान एवं ततपश्चात कर्मयोगियों के बच्चों को उपहार वितरित किया जाएगा।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का युवा महोत्सव “सप्तरंग” कार्यक्रम और 7 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मध्यान्ह 1 बजे डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब के आडिटोरियम मे समापन और सम्मान समारोह एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न होगा। सायं 3 बजे वन्दे मातरम गीत के साथ समापन होगा।
अंत मे केबीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. जीएस द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता के दौरान कुलसचिव राम नारायण, कमला माहेश्वरी डिग्री कालेज की प्राचार्या डॉ. ऋतु सिंह, प्रो शशांक शेखर, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. अशोक सिंह चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



