News

ग्रामीण समाज, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और पशुपालन क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक है पशु आरोग्य शिविर मेला-पशुपालक व किसान के उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि: अनुप्रिया पटेल

0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओ के माध्यम से पशुपालन को आधूनिक तकनीक, विज्ञान आधारित नेटवर्क तथा अवसंरचना वित्त पोषण के माध्यम से किया जा रहा है सुदृढ़ -मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री
 
0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने वृहद पशु आरोग्य शिविर का फीता काटकर किया शुभारम्भ-लगाए गए प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन 
 
0 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देकर की गोदभराई-नवनिहालो का किया गया अन्न प्राशन
मीरजापुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज छानबे विकास खण्ड अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेला का फीता काटकर व दीप प्रज्जविलत कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक छानबे रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, राष्ट्रीय सचिव रमाकांत पटेल उपस्थित रहें। तत्पश्चात केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभागो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
 
 पशु मेला में उपस्थित पशुपालको/कृषको व जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उन्नत पशुपालन, तकनीक/वैज्ञानिक पद्धतियां, पशु आहार, संतुलित पोषण वर्ष भर हरित चारे की उपलब्धता हमारे ग्रामीण समाज, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था व पशुपालन क्षेत्र में समग्र विकास का प्रतीक है। उन्होंने मेले के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि किसान और पशुपालक भाईयो को पशु स्वास्थ्य, उत्पादन और सम्पूर्ण पोषण के प्रति सहायता प्रदान करना है ताकि पशु स्वस्थ्य रहे उनकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि जिसके फलस्वरूप हमारे पशुपालको और किसानो की आय एवं जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हो सकें।
 
 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण भारत की समृद्धि के लिए एक गहन, ठोस व व्यवहारिक कदम है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी एवं योजनाओं का कार्यान्वयन करते हुए भारत किसानो और पशुपालको की आय वृद्धि करने के लक्ष्य के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन को आधुनिक तकनीक, विज्ञान आधारित नेटवर्क, डिजिटल समाधानों, स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क तथा अवसंरचना वित्त पोषण के माध्यम से सुदृढ़ किया जा रहा है जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने, रोग नियंत्रण के बड़े टीकाकरण अभियानों के क्रियान्वयन और आजिविका सशक्तिीकरण, डेयरी तथा पशुधन आधारित उद्यमिता को गति देने अहम योगदान है।
 
 केन्द्रीय मंत्री ने भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में चर्चा करते बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशुधन स्वास्थ्य रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम, पशुधन संगणना और एकीकृत नमूना सर्वेक्षण, डेयरी प्रसंस्करण व असंरचना विकास निधि, पशुपालन अवसंरचना विकास निधि सहित डेयरी सहकारिताओं एवं किसान उत्पादक संगठनों की सहायता योजनाओं के माध्यम से छोटे व सीमान्त कृषक और ग्रामीण समुदाय इसका सीधा लाभ प्राप्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासो से देश में दूध उत्पादकता में वृद्धि, किसानो की आय में सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
 
 केन्द्रीय मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा 2025-26 के वित्तीय वर्ष के दौरान पशुधन के कल्याण 264.75 लाख रूपये का बजट आंवटन किया, जिसके अन्तर्गत वर्ष भर मेें उत्तर प्रदेश राज्य के पशु बहुलता वाले कुल 18 विभिन्न चिन्हित स्थानों पर पशु आरोग्य शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में पशु विशेषज्ञ चिकित्सक, पशु चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीककरण, कृमिनाशक दवापान तथा लघु शल्य चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सेवाएं निशुल्क प्रदान किया जा रहा है विशेष रूप से हमारे दुधारू पशुओं की अनुवर्तरता की समस्या को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान और उपचार की व्यवस्था भी इस आयोजन का प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पशु जिन्हे उचित चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है वे पुनः स्वस्थ्य होकर दुग्ध उत्पादन वापस आ सकें।
 
 उन्होंने कहा कि किसानो को उन्नत पशुपालन तकनीकी और वैज्ञानिक पद्धतियो में भी कराने का एक सुनहरा अवसर है ताकि वे अपने पशु आहार संतुलित पोषण, वर्षभर हरित चारे की उपयुक्त उपलब्धता, स्वच्छता आदि प्रबंधन के बारे में समझते हुए अपना सकें। इस पहल से हमारे किसानो की आय में वृद्धि होने के साथ वे अपने जीवन शैली को भी अधिक सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बना सकेंगे। 
 
 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पशुपालको को सकरार कीर लाभकारी योजनाओं के बारे में इस मंच के माध्यम से जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि योजना का लाभ सीधे उनके घर तक पहुंच सकें और कोई भी सुविधा किसी भी योग्य किसान या पशुपालक से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ शिविर में पशुधन बीमा जैसी आकांक्षी योजनाओं का लाभ लिया जा रहा है यदि किसी अप्रत्याशित परिस्थिति में पशु को किसी नुकसान का सामना करना पडे तो उसका आर्थिक सहयोग समय पर सुनिश्चित किया जा सकें। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस मेले के आयोजन से यह स्पष्ट है कि जब सरकार, विशेषज्ञ और किसान मिलकर कार्य करते है तो केवल पशुपालक का क्षेत्र सशक्त होता है बल्कि हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना को भी नई दिशा मिलती है। 
 
 उन्होंने शिविर के आयोजन अधिकारियों व पशु मेला में पहुंचे किसानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने पशुधन के जीवन और बेहतर बनांए। तत्पश्चात केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बाल विकास परियोजना द्वारा लगाए स्टाल पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की पौष्टिक आहार पोटली प्रदान कर गोदभराई किया तथा नवनिहाल बच्चो को खीर खिलाकर अन्न प्राशन भी कराया।
 
 इस अवसर पर एम0पी0 पटेल, प्रेम बहादुर सिंह प्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद, डाॅ हेमलता शर्मा अपर निदेशक, डाॅ भूपेन्द्र पाठक मुख्य पशु चित्सिाधिकारी अवधेश पाल जोन अध्यक्ष, शिवराम पाण्डेय, जिला अध्यक्ष युवा मंच अपना दल एस उदय पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैहान व समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!