मीरजापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025.26 के अन्तर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्रवार धान क्रय परिलेख की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मीरजापुर से उनके केन्द्रों पर धान खरीद में हो रही गड़बड़ियों का संज्ञान लेते हुये कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये बिन्दुवार खरीद हेतु निम्नवत् आदेश निर्गत किये गये।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि निर्गत आदेश जनपद में किसी ग्राम से 10 कि0मी0 के अन्तर्गत आने वाले क्रय केन्द्रों पर ही कृषक द्वारा धान का विक्रय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त केन्द्र प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है कि जनपद में बचे हुये वास्तविक किसानों से ही खरीद किया जाये। अगर यह संज्ञान में आता है कि केन्द्र प्रभारियों द्वारा वास्तविक किसान से खरीद न कर बिचैलियों अथवा मिल के माध्यम से खरीद की जा रही है तो सर्वप्रथम केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुये गिरफ्तार किये जाने की कार्यवाही की जायेगीए बाद में निलम्बन/विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में अन्य जनपद की खरीद नहीं होगी चाहे उस जनपद का सीमा 10 कि0मी0 के अन्दर ही क्यो ना हो।जिलाधिकारी द्वारा तहसील/ब्लाकवार गठित कन्ट्रोल रूम में नामित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आप द्वारा समस्त किसानों का फोन उठाकर उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय, सचिवए मण्डी समिति, प्रबन्ध डिपो, भारतीय खाद्य निगमए मीरजापुर, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता, सहायक विकास अधिकारी, सहकारिता, क्षेत्रीय प्रबन्धक, एस0डब्लू0सी0, मीरजापुरए जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0, पी0सी0यू0, एवं यू0पी0एस0एस0, मीरजापुर सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहें।



