News

बीडीओ ने ‘फार्मर रजिस्ट्री’ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चुनार, मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास खंड नरायनपुर में खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ मिश्र ने ब्लॉक मुख्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया।

उन्होने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से है, जिससे जुड़ने के बाद किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, खाद, बीज तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ सीधे और सुलभ तरीके से मिल सकेगा।

विकास खंड में कुल पीएम किसान के 40485 लाभार्थी के सापेक्ष 33129 कृषक का फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर लिया गया है, 7356 अवशेष लाभार्थीयो का फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान चलाकर पूर्ण की जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि जो किसान अभी तक इस रजिस्ट्री से वंचित हैं, वे जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के पंचायत सहायक, कृषि कर्मचारियों, नजदीकी जन सेवा केंद्र से संपर्क कर अतिशीघ्र अपना फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करा लें।

जिन किसानो का आधार के अनुसार नाम और खतौनी के नाम में भिन्नता, आदेश/अंश निर्धारण की समस्या है तोअपना दस्तावेज आधार कार्ड की छायाप्रति, खतौनी और मोबाइल नंबर संबंधित कार्मिक या विकास खंड पर जमा करे, ताकि संशोधन हेतु दस्तावेज तहसील में भेजी जा सके।

इस दौरान एडीओ पंचायत हरिशंकर पाण्डेय, एडीओ कृषि गौरव सिंह पटेल, एडीओ सहकारिता अनूप, एडीओ कृषि रक्षा नवीन सिंह, लेखाकार इमरान दिनेश, आशीष
आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!