39वीं वाहिनीं पीएसी मिर्ज़ापुर में 53वी अन्तर वाहिनीं एलार्म एफिसिएन्सी रेस/रायफल शूटिंग* प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ
मीरजापुर।
शनिवार, 25 जुलाई को 28जुलाई तक चलने बाली पी ए सी पूर्वी जोन की 53वीं अन्तर-वाहिनी एलार्म एफिसिएन्सी रेस /रायफल शूटिंग प्रतियोगिता-2026का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी अनुभाग वाराणसी मनोज कुमार सोनकर के कर कमलो द्वारा पीएसी के परेड ग्राउण्ड में किया गया।
इस प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की 04वीं वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर , 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, 34वी वाहिनी पीएसी वाराणसी, 36वी वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, मेजबान 39वी वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 42वी वाहिनी पीएसी प्रयागराज तथा 48वी वाहिनी पीएससी सोनभद्र के लगभग 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
पीएसी पूर्वी जोन की समस्त ‘टीम मैनेजर्स’ से मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त किया गया, ‘नीट आफ मार्शल/सूबेदार मेज़र श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा समस्त टीमों को ग्राउण्ड से ‘मार्च पास्ट’ की कार्यवाही बैण्ड की मधुर धुन पर सभी टीमों द्वारा उत्कृष्ट टर्नआउट के साथ संपन्न कराई गई। टीमों के मार्च पास्ट द्वारा दिये गये अभिवादन को मुख्य अतिथि द्वारा सलामी मंच से स्वीकार किया गया। प्रतिभागियों के इस अच्छे प्रदर्शन का दर्शकों द्वारा ताली बजाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी अनुभाग वाराणसी द्वारा सलामी मंच से इस प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की गयी। सभी प्रतिभागियों द्वारा खेल की शपथ के साथ, कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताएं प्रारम्भ करायी गयी। प्रतियोगिता शुभारम्भ के अवसर पर सेनानायक नैपाल सिंह, वाहिनीं चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, उपसेनानायक देवेंद्र सिंह, सहायक सेनानायक उस्मान, शिविरपाल मसबूल हसन, सूबेदार मेज़र मनोज कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह यादव, उप निरीक्षक परिवहन शिवरतन सिंह एवं अन्यत्र वाहिनीं से आए हुए अधिकारी/कर्मचारी गण एवं वाहिनीं में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज प्रथम दिवस एसाल्ट प्रतियोगिता में समस्त 10 बाधाओ को पार करते हुए मेजबान 39वी वाहिनी ने प्रथम, स्थान प्राप्त किया शेष समस्त टीमें बधाओं को पार करने मे असफल रही। यह जानकारी मु0आ0 विनय कुमार 39वी वाहिनी पी ए सी मिर्ज़ापुर ने दी है।





