News

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना विन्ध्याचल पर आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं

मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना विन्ध्याचल पर आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित निष्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना को0देहात पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना चिल्ह, थाना पड़री, थाना हलिया व थाना जमालपुर पर, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना अदलहाट पर, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा थाना मड़िहान पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना जिगना पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अन््य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।

थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नांकित हैः-
    थाना को0शहर पर 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त व 01 निरस्तारित, थाना को0 कटरा पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना को0देहात पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चील्ह पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना कछवां पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना पड़री पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना लालगंज पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना हलिया पर 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जिगना पर 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चुनार पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जमालपुर पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना राजगढ़ पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना मड़िहान पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!