News

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन आए हुए फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए हुए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें और निस्तारण की आख्या से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता उपस्थित रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!