Uncategorized

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महावीर श्री सम्मान से किया सम्मानित
फोटोसहित (2)
मीरजापुर।
माँ मांडवी शिक्षा सेवा संस्थान एवं पंडित महावीर प्रसाद त्रिपाठी पी जी कॉलेज विजयपुर के संयुक्त तत्वावधान से पंडित महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी द्वारा छानबे ब्लॉक के  प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 
 सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दिनेश चंद शुक्ल स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) जनपद मीरजापुर,
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार मिश्र उच्च प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया दमुआन, रवि शंकर पांडेय प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय बघरा एवं श्रीमती श्वेता 
सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय परमानपुर 
को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महावीर श्री सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम आदि देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ मनीष चतुर्वेदी ने सम्मान समारोह में कहाकि आप सब महावीर श्री सम्मान प्राप्त शिक्षको का योगदान न केवल शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!