*मीरजापुर पुलिस*
*प्रेस नोट*
दिनांक : 12.09.2026
*थाना को0कटरा पुलिस द्वारा स्नैचिंग की घटना से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा महिला की एक अदद लॉकेट(पीली धातु) बरामद —*
थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः11.09.2026 को वादिनी अर्चना तिवारी पत्नी प्रशांत तिवारी निवासिनी खुरमा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि रोडवेज से ई-रिक्शा से चिकित्सक को दिखाने रमईपट्टी जाते समय मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्ति वादिनी के गले से लॉकेट को झपट्टा मारते हुए छीनकर भाग गये । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-286/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं स्नैचिंग की घटना से सम्बन्धित माल की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया । आज दिनांकः12.09.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा रेलवे कॉलोनी के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.प्रिन्स सोनी उर्फ प्रिन्सू पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी बाबा कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 2.कृष्णा पुत्र आशीष केसरी निवासी गैलेक्सी होटल के पास लालडिग्गी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित एक अदद लॉकेट(पीली धातु), जामा तलाशी से ₹ 220/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*
1.प्रिन्स सोनी उर्फ प्रिन्सू पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी बाबा कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-27 वर्ष ।
2.कृष्णा पुत्र आशीष केसरी निवासी गैलेक्सी होटल के पास लालडिग्गी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-18 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0सं0-286/2026 धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।
*विवरण बरामदगी —*
एक अदद लॉकेट (पीली धातु)
घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल ।
जामा तलाशी ₹ 220/- नगद ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
उपनिरीक्षक नन्हक सिंह थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह व मुकेश चौहान ।


