0 जनपद मीरजापुर के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सजीव प्रसारण, जनप्रतिनिधिगण के द्वारा जनपद के लाभार्थियो को प्रतीकात्मक रिफिल सब्सिडी का दिया गया डेमो चेक
मीरजापुर। गरीब परिवारो के चेहरे पर खुशी लाने के दृष्टिगत दीपावली त्यौहार के पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियो को निशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल का डेमो चेक वितरण किया गया। प्रदेश के उज्जवला योजना के तहत कुल 1.89 करोड़ पात्र परिवारो को निशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया गया। जिससे प्रदेश के गरीब परिवार दीपावली खुशियो के साथ मनाएं। लाखनऊ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का जनपद मीरजापुर के विकास भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उज्जवला योजना के लाभार्थियों, जनप्रतिनिधिगण व उपस्थित गणमान्य नागरिको को सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मा0 उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी के द्वारा उज्जवला योजना के लभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से रिफिल सब्सिडी का डेमो चेक प्रदान किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 500 लाभार्थियो के खाते में गैस सिलेण्डर रिफिल का सब्सिडी प्रदान की गई।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला लाभार्थियो व गणमान्य लोगो को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति घरो तक पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार माताओ, बहनो की सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन के प्रति निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने एन0आर0एल0एम0, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना सहित अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी माताएं बहने व गांव के प्रत्येक व्यक्ति योजनाओ के बारे में जानकारी रखे ताकि उसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
विधायक मड़िहान द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रिफिल सब्सिडी से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है और रसोई का बजट भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। लाभार्थियों से अपील की कि वे समय से रिफिल कराकर योजना का पूरा लाभ लें।





