सेमरी में हुई हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में पत्थर बरामद
फोटोसहित
मीरजापुर।
थाना विन्ध्याचल पर 11 नवंबर 2026 को वादी राजकुमार पुत्र गेनालाल निवासी सेमरी थाना विन्ध्याचल द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता की हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसमे बताया कि दुबहा गाँव स्थित शराब के ठेके के पास 45 वर्षीय गेंदालाल बिंद का आरोपी ने गमछे में पत्थर बांधकर गेंदालाल के सिर पर प्रहार कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-315/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में शुक्रवार, 13 नवंबर को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक चन्द्र भान सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आर्यमान उर्फ अवधनारायण उर्फ बालकदास पुत्र केवला प्रसाद निवासी दुबहा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष विन्ध्याचल मय पुलिस टीम, उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक चन्द्र भान सिंह मय टीम थाना विन्ध्याचल रहे।


