News

कॉन्क्वेस्ट आईक्यू ओलंपियाड में बजाज स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल के विद्यार्थियों ने 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित कॉन्क्वेस्ट आईक्यू ओलंपियाड (प्रथम चरण) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर विजेता बनकर अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय फाइनल राउंड के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त, पाँच विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि चार अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर फाइनल राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा आगामी फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा एवं तार्किक क्षमता का प्रमाण है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!