News

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रहे नपाध्यक्ष; आधा दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण

मीरजापुर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरकर कार्य कर रहे हैं।

28 नवंबर को उन्होंने नगर क्षेत्र के बन्दा बैरागी स्थित बूथ संख्या 272 एवं 273 तथा घंटाघर स्थित बूथ संख्या 354, 355, 356 एवं 357 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बूथों पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से संवाद किया तथा मतदाता सूची के वाचन, नए नामों के पंजीकरण और एसआईआर के अंतर्गत किए गए संशोधनों एवं नामों के सत्यापन की जानकारी प्राप्त की।

नपाध्यक्ष ने युवाओं एवं विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नौजवानों से अपील की कि वे अपने मताधिकार के प्रति जागरूक बनें और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। साथ ही सभी नागरिक अपने परिवार एवं आसपास के लोगों के नामों का सत्यापन करें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट न जाए।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला कार्यालय सह मंत्री किशन कसेरा, शक्तिकेंद्र प्रभारी सनत केशरी, शक्तिकेंद्र संयोजक नागेश गुप्ता, सभासद पति विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!