News

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कमिश्नर डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

मीरजापुर। निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने नगर के घंटाघर के बूथ संख्या-354, 355, 356 व 357 का भ्रमण कर निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित बी0एल0ओ0 तथा मौके पर उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों से वार्ता भी की।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराया जाए।
मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बूथ स्तर पर पुनरीक्षण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी ने पवन कुमार गंगवार ने विकास सिटी अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भिस्कुरी पर स्थित बूथ संख्या-418, 419 एवं प्राथमिक विद्यालय बरकछा कला के बूथ संख्या-370, 371, 372 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय (कम्पोजिट) पर स्थित बूथ संख्या-415, 416 एवं 417 पर भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा उपस्थित मतदाताओं/नागरिकों से वार्ता की। उन्होंने कहाकि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाता है।

इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ व ग्राम प्रधान से कहा कि 18 वर्ष से ऊपर पुरूष एवं महिलाओं का प्राथमिकता पर फार्म भरवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रहने पाएं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

 

ईवीएम गोदाम का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव का लिया जायजा
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भिस्कुरी स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने गोदाम की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित रखी जाए। गोदाम की नियमित निगरानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित उपकरणों एवं सामग्रियों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अतएव सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें तथा गोदाम की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। निरीक्षण के दौरान बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, आम आदमी पार्टी से जिला प्रवक्ता मनबोध दूबे, मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा धमेन्द्र कुमार अग्रहरि, बासपा से राजकुमार भारती, सपा से मेवा लाल प्रजापति सहित अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!