News

सेंट मेरीज़ स्कूल ने ICSE एवं ISC परीक्षा परिणामों में रचा कीर्तिमान
फोटोसहित
मीरजापुर।
गत वर्ष की भाँति इस वर्ष 2026 मे भी सेंट मेरीज़ स्कूल, मीरजापुर ने ICSE (कक्षा 10) एवं ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रेजिनॉल्ड डिसूजा ने परिणामों की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

ICSE (कक्षा 10) टॉपर्स श्रीया श्रीवास्तव ने 98.8%, श्याम सिंह ने 97.8%, गौरव ने 97.2% प्राप्त किये। ISC (कक्षा 12) विज्ञान वर्ग मे अभिरूप वर्मा ने 98. 75%, आयुष कुमार ने 95.50%, भूमिका अग्रवाल ने 95.50%, हानिया मुहम्मद आरिफ ने 94.75%, संकल्प पाण्डेय ने 94.75% प्राप्त किया।

ISC (कक्षा 12) मे वाणिज्य वर्ग मे प्रभजोत कौर ने 90.75%,
अर्पित जायसवाल ने 90.50%, शनि मौर्या ने 89.75 %, विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने अपने शिक्षकों के अथक परिश्रम एवं समर्पण की विशेष सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!