News

एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अभ्युदय 2026 का भव्य आयोजन

चुनार, मीरजापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चुनार में फार्मडी, बीफार्म, डीफार्म, एमफार्म के छात्र छात्राओ द्वारा आयोजित फ्रेशर कम फेयरवेल अभ्युदय 2026 कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवागंतुक 8वें बैच के छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया वहीं 5वें बैच के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।

   इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. स्नेह लता द्विवेदी प्रधानाचार्य एवं हेमलता श्रीवास्तव शिक्षक, स्वामी गोविंदाश्रम बालिका इन्टर कालेज पैरापुर मिर्जापुर, विशिष्ट अतिथिगणों सुरेन्द्र दुबे फार्मासिस्ट सीएचसी मडीहान, राम भारत फार्मासिस्ट, सोहन पाल सामाजिक कार्यकर्ता भदोही, दीनानाथ मौर्य जिला अध्यक्ष एबीपीए भदोही, एपेक्स फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुनील मिस्त्री संग फैकल्टी सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

  अतिथिगणों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंदीप, अजितेश, हर्षित, वात्सल्य, वांशिका, श्रद्धा एवं गगन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, संगीत एवं नाटक ने सभी का मन मोह लिया।

 फ्रेशर्स का स्वागत विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से किया गया, जिसमें मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के रूप में बीफार्म प्रथम वर्ष के गोपालजी एवं पूनम मौर्य तथा फार्म.डी प्रथम वर्ष के धीरज एवं आँचल चयनित हुए। वहीं फाइनल ईयर के छात्रों में मंदीप सिंह, अपर्णा सहित अन्य विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी फैकल्टी योगेश शर्मा, आकांक्षा सिंह व अनुराधा साही द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!