News

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण
क्षेत्रीय लेखपाल पर कब्जा कराने का आरोप

चुनार, मीरजापुर। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत रैपुरिया गांव मे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम अनेग सिंह को शिकायती पत्र देकर अविलम्ब अतिक्रमण मुक्त कराने का मांग किया है।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के आ0नं0 348/426 जो राजस्व माल मे बंजर अंकित है उक्त भूमि पर अतिक्रमण को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल मधुकर कुमार की भूमिका संदिग्ध है। कई बार शिकायत करने के बावजूद लेखपाल द्वारा अतिक्रमण कर्ता मनोरमा देवी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही किया गया।

ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियो से मांग किया है कि तत्काल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दोषियों पर कडी कार्यवाही की जाय।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!