News

कोतवाली कटरा में थाना समाधान दिवस मे मंडलायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं
0 भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम करेगी मौके पर समाधान
मीरजापुर।
शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना/कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली कटरा में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहाकि सरकार की मंशा है कि जनता की छोटी-छोटी समस्याएं उनके दरवाजे पर ही सुलझ जाएं। थाना समाधान दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान भूमि विवाद, कब्जा, चकमार्ग, नाली, और पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। मंडलायुक्त ने कहाकि भूमि विवाद के मामलों में तनाव पैदा होता है। ऐसे मामलों में किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को निर्देश दिया कि वे मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनें और संतुष्टिपूर्ण समाधान कराएं। विवादित जमीन की पैमाइश और अभिलेखों का मिलान प्राथमिकता से किया जाए।

मंडलायुक्त ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थानों में आने वाले हर फरियादी से शालीनता से बात की जाए। जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो सकता उन्हें उच्च स्तर पर भेजा जाए। इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारी, राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!