मीरजापुर।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रऔ द्योगिकी संचार परिषद (विज्ञान एवं प्रऔद्योगिकी विभाग भारत सरकार) द्वारा आयोजित राष्ट्र व्यापी गतिविधि के प्रथम चरण मे राज्य आयोजक संस्था विकास प्रयागराज के तत्वावधान मे 26 जुलाई 2026 को राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज मे आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम मे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों के जिला समन्यवयक एवं कुछ जिलों के अकेडमिक समन्यवयको ने प्रतिभागिता की।
राज्य समन्यवयक पूर्वी उत्तरप्रदेश डॉक्टर एस के सिंह ने समन्यवयको को जनपदों मे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम किस प्रकार से आयोजित करने है विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की सभी समन्यवयक अपने जनपद मे जिला आयोजन समिति एवं अकेडमिक समिति का गठन अवश्य कर ले। जिला आयोजन समिति मे डॉयट प्राचार्य को संरक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक अध्यक्ष एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपाध्यक्ष बनाये।
साथ ही प्रचार प्रसार समिति, सलाहकार समिति आदि अवश्य बनाये साथ जनपद के सभी प्रकार के बोर्डो के कक्षा 6से 12तक के सभी बच्चो को अवश्य जोड़े तथा प्रत्येक जनपद से कम से 1000बच्चो के ग्रूपो का रजिस्ट्रेशन http//n-csc.in पर अवश्य कराये। राज्य अकेडमिक समन्यवयक डॉक्टर विजय कुमार एसोसिएट प्रोफ़ेसर ने मुख्य विषय सतत विकास के लिए नवाचार के पांच उप विषयो मे से किसी एक पर प्रोजेक्ट कैसे बनाये. प्रोजेक्ट का शीर्षक स्थानीय समस्या से ही चयनित कराकर बाल वैज्ञानिको को प्रोजेक्ट कराये।
लॉग बुक, पोस्टर कैसे बनाये, प्रोजेक्ट मे कवर पेज, फार्म A, सारांश, विषय सूची, कार्य क्षेत्र का नजरी नक्शा, परिकल्पना, उदेश्य, कार्य योजना, अवलोकन, आंकड़े का विश्लेषण, परिणाम, निष्कर्ष, समस्या का समाधान, अनु वर्ती कार्य योजना, संदर्भ, धन्यवाद ज्ञापन, परिशिष्ट आदि कैसे लिखें। मिर्ज़ापुर जनपद से जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने इस कार्यशाला मे प्रतिभागिता की तथा जनपद मिर्ज़ापुर मे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रमों के 2006से अभी तक के अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अभी तक जनपद से 41लघु शोध पत्र मिर्ज़ापुर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किये जा चुके है। जनपद मे इस वर्ष आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे मे सभी समन्यवयको को साझा करते हुए बताया कि मिर्ज़ापुर जनपद मे जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्ज़ापुर एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों के लिए पत्र जारी कर दिए गए है जिसमे सभी विद्यालयों को प्रतिभागिता करने का निर्देश दिया गया है।
जनपद मे 1अगस्त को जनपद स्तरीय रिसोर्स पर्सन ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित किया जायेगा। इस कार्यशाला मे प्रयाग राज के समन्यवयक डॉक्टर मोहमद मसूद, प्रोफ़ेसर आर सी सिंह, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान की प्रवक्ता डॉक्टर अंबालिका एवं राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज की विशेषज्ञ नीतू ने भी महत्वपूर्ण जानकरी दी।कार्यशाला के अंत मे सभी प्रतिभागियो को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।





