मीरजापुर। विकास भवन मिर्जापुर के सभागार में रविवार को ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना’ के अंतर्गत उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया तथा माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव राम नारायण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंच पर मौजूद अतिथियों द्वारा जी.डी. बिनानी पीजी कॉलेज, के.बी. पीजी कॉलेज एवं कमला आर्य कन्या पीजी कॉलेज के शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।
कार्ड वितरण के पश्चात सभागार में आगरा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
इसके साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों व शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पूरी तन्मयता के साथ सुना|कार्यक्रम का सफल संयोजन नोडल अधिकारी प्रो. सूबेदार यादव एवं उप नोडल अधिकारी प्रो. अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.बी. पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार द्विवेदी, कमला आर्य कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रितु उपस्थित रही।





