News

सपा ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया संविधान मान स्तंभ दिवस

0 आज ही के दिन देश में पहली बार लागू किया गया था आरक्षण
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर समारोह पूर्वक संविधान मान स्तंभ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 124 साल पहले सन् 1902 में आज ही के दिन देश में कोल्हापुर रियासत के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित समुदाय को प्रशासन में उचित हिस्सेदारी देने के लिए सर्वप्रथम आरक्षण लागू किया था, जिसे आगे चल कर आजाद भारत में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से आम जन को उपलब्ध कराया।

गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री आदर्श यादव ने किया

इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, रामराज पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, राजेश भारती, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, बलराम यादव, रवि सोनकर, अभय यादव, मेवा लाल प्रजापति, श्याम अचल यादव, कौशिक कन्नौजिया, रमा शंकर कोल, रामजी यादव, धनंजय सिंह, प्रेम यादव, अमर नाथ चक्रवाल, छविनाथ विश्वकर्मा, कल्लू यादव, वंदना गुप्ता, प्रद्युम्न यादव, दिव्या गुप्ता व शेखर कुमार इत्यादि शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!