News

गो सम्मान दिवस आज; सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पय, गौ पूजन के उपरान्त सवा घण्टे होगा विजय मंत्र

मीरजापुर। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 सोमवार को सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक जनपद मुख्यालयों पर गो सम्मान दिवस मनाया जाना है, जिसके तहत प्रातः 8 बजे से गौ पूजन के उपरान्त सवा घण्टे विजय मंत्र (श्रीराम जय राम जय जय राम) का संकीर्तन होगा। तदोपरांत भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण भारतवर्ष में भारतीय गोवंश (वेदलक्षणा) के लिए एक समान कानून लागू हो, गौ हत्या पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित हो ,पृथक गौ मंत्रालय बने,गौ आधारित शिक्षा, गो आधारित चिकित्सा, गौ आधारित कृषि एवं गो आधारित अर्थ व्यवस्था हो तभी भारतवर्ष विश्व गुरु स्थापित हो सकेगा, क्योंकि ऐतिहासिक साक्ष्य है कि जब भारतवर्ष में उपरोक्त व्यवस्था लागू थी तो भारत विश्व गुरु एवं सबसे समृद्ध देश था।

  इसी तरह के गो रक्षार्थ बहुआयामी मांगो के साथ यह अभियान विगत छः माह से चल रहा है जिसके तहत प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देशभर के 5000 से अधिक तहसील मुख्यालयो पर एक साथ ज्ञापन देने का कार्यक्रम किया गया था। जिसे सबसे शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने का गौरव हासिल हुआ। आगामी 27 जुलाई को मीरजापुर बलदाऊ मंदिर भरूहना (निकट पटेल चौराहा) में अधिक से अधिक गो भक्त, संत, वैष्णव, मातृ शक्तिया, आम जनमानस एकत्रित होकर संकीर्तन करेंगे तदुपरान्त शोभा यात्रा बलदाऊ मंदिर से होकर पटेल चौराहा से बिनानी कालेज रोड के रास्ते से होकर तहसील चौराहा, पुलिस लाइन, रमईपट्टी से होकर जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय तक जाएगी।

इस अभियान के अध्यक्ष साक्षात प्रत्यक्ष नंदी बाबा एवं संरक्षिका सुरभि गौमाता है हम सभी लोग इस अभियान के सेवक हैं। यह अभियान किसी व्यक्ति, किसी संस्था, किसी संगठन विशेष के द्वारा संचालित नहीं है, जो स्वयं को गौ पुत्र मानता है वह इस अभियान का मुख्य कार्यकर्ता है और उसी का यह अपना अभियान है। अत: सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संकीर्तन एवं शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य भागी दार बने एवं अभियान को सफल बनायें।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी ब्रह्मदेव त्रिपाठी, तहसील प्रभारी राज माहेश्वरी, प्रवीण, विजय, सुनील, पवन उमर आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!