News

जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र नेतृत्वकर्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

मीरजापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर में छात्र नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विद्यालय कैप्टन, फील्ड कैप्टन, मेस कैप्टन, सीसीए कैप्टन, कक्षा कैप्टन तथा छात्रावास कैप्टनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यालय की गरिमा को सदैव ऊँचा रखने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर समीर ने विद्यालय कैप्टन, अविनाश ने फील्ड कैप्टन, आदर्श ने सीसीए कैप्टन तथा प्रियांशु यादव ने मेस कैप्टन के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही विभिन्न कक्षाओं एवं छात्रावासों के कैप्टनों ने भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, जिम्मेदारी और आदर्श आचरण का प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय के प्रत्येक छात्र के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। उपप्राचार्य श्री संजय कुमार सिंह ने भी छात्र नेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए टीम भावना, सहयोग और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ए. के. त्रिपाठी, डॉ. विपिन सिंह, कमलेश, एम. के. बरनवाल, नईम उल्लाह, अनामिका भारतीय, एस. सी. सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, एस. के. मौर्य, उमेश सिंह, शालिनी, विभा, स्वेक्षा, नित्याश, डॉ. प्रिया, शिल्पा, जे. एन. सिंह, राकेश, अभिषेक, गोपाल, शिव कुमार, शिवेश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देने के साथ हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!