मीरजापुर। अध्यक्ष नीलामी समिति, अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या-06, जनपद न्यायालय मीरजापुर आशिक इकबाल रिजवी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायालय परिसर में स्थित दुकान संख्या-08/साइकिल स्टैंड की नीलामी की जाएगी।
दुकान की नीलामी वर्ष 2026-27 की शेष अवधि अंतिम 06 माह हेतु की जा रही है। जिसकी अवधि 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगी। इसके लिए न्यूनतम धरोहर धनराशि 10,000 रुपये तथा रिजर्व बिड की धनराशि 46,750 रुपये निर्धारित की गई है।
इच्छुक व्यक्ति धरोहर धनराशि 10,000 रुपये नगद मय प्रार्थनापत्र के साथ दिनांक 08.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 को शाम 4:00 बजे तक नजारत अनुभाग में जमा कर सकते हैं।
खुली बोली की कार्रवाई नियमानुसार दिनांक 19 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे जनपद न्यायालय मिर्जापुर स्थित मीटिंग हॉल में होगी। अधिक जानकारी हेतु केंद्रीय नाजिर, जनपद न्यायालय मिर्जापुर से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं। जनपद न्यायाधीश मिर्जापुर को किसी भी बोली को बिना कोई कारण बताएं निरस्त करने का पूर्ण अधिकार है।





