News

लालगंज पुलिस टीम द्वारा ₹ 25 हजार का ईनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांक 08.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-229/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त पंकज कुमार तिवारी उर्फ लल्लू गुरू पुत्र रामनाथ तिवारी निवासी ग्राम पटेहरा, थाना बैकुण्ठपुर, जनपद रीवा, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 
पंकज कुमार तिवारी उर्फ लल्लू गुरू पुत्र रामनाथ तिवारी निवासी ग्राम पटेहरा, थाना बैकुण्ठपुर, जनपद रीवा, मध्य प्रदेश ।

आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-03/2026 धारा 109,125(ए),125(बी),281,324(5),325 बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधि. थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर ।
2 – मु0अ0सं0-314/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि. थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
3- मु0अ0सं0-229/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
4- मु0अ0स0- 249/2024 धारा 4/6/10 म.प्र.गोवंश वध प्रतिषेध अधि. व 11 पशु क्रुरता अधि. थाना रायपुर करछुलिया जिला रीवा मध्य प्रदेश ।
5- मु0अ0सं0- 670/2024 धारा 4/6/10 म.प्र.गोवंश वध प्रतिषेध अधि. व 11(1)ए/11(1)डी पशु क्रुरता अधि. थाना सेमरिया जिला रीवा मध्य प्रदेश ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!