News

योग तरंग महोत्सव में विशिष्ट योग शिक्षक सम्मान से योगी ज्वाला हुए सम्मानित

मीरजापुर।
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में योगकुलम की ओर से स्थापना दिवस के दसवीं वर्षगांठ पर योग तरंग महोत्सव कार्यक्रम का भव्य एवं सुन्दर आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य श्री दिलीप शुक्ला, संस्थापक मनीष प्रताप सिंह यूनिवर्सल बुक सेलर्स के चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, उत्तम पौरवाल ने वेद आदि मंत्रों के के उच्चारण व दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पश्चिम बंगाल पंजाब राजस्थान महाराष्ट उड़ीसा आदि विभिन्न प्रदेशों के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के योग शिक्षकों एवं योग निर्णायकों को भारत की अमूल्य योग विद्या को देश के जन जन तक पहुंचाने वाले योग साधकों को अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकानाओं के साथ उनका स्वागत सत्कार किया।

जहां जनपद मीरजापुर गौरव बढ़ाने वाले पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी व योग गुरु योगी ज्वाला सिंह को इस मंच पर समानित किया गया, जो जनपद के लिए गौरव का विषय है, इस अवसर पर उन्हें जनपद के विभिन्न वर्गों के विशिष्ट जनों की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर अमृता गुप्ता विकास सिंह राजपूत डॉली जी ऋतिक गुप्ता दीपक मौर्य राहुल सिंह विदुषी मनीषा सिंह आदि विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!