News

विंध्यवासिनी महाविद्यालय भरूहना में किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

मीरजापुर। विंध्यवासिनी महाविद्यालय भरूहना में गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. एवं डी.एल.एड. की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्राओं के कुल 11 समूहों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए महाविद्यालय के अध्यक्ष, जनपद के वरिष्ठ सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. नीरज त्रिपाठी स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सृजनशीलता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दीं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार सेठी ने भी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती कमला देवी एवं श्रीमती अंजू दुबे के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की।

प्रतियोगिता के परिणामों में ग्रुप सी की छात्राएं रोशनी मौर्या, पूजा एवं रागिनी बिंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ई की मुस्कान फातिमा, छाया विश्वकर्मा, सुनिधि चौहान, संगीता एवं अर्चना पाल द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि ग्रुप डी की आकांक्षा पाण्डेय, जोया खान, रिया सिंह एवं पलक श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त ग्रुप ए की अरीबा अफजल, तनु सोनकर, सिमरन सोनकर एवं प्रणाली सिंह राजपूत तथा ग्रुप बी की आरती यादव, रंजना मौर्य, रोशनी मौर्य एवं चन्द्रलता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता ने न केवल उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान किया, बल्कि महाविद्यालय में रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण भी निर्मित किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी डॉ रामानन्द मौर्या, श्री आवेश श्रीवास्तव, श्री लाल बहादुर यादव, श्रीमती रीता शुक्ला, श्रीमती वंशिका डॉ प्रशान्त कुमार सिंह, श्री इसराज अहमद, श्री निश्चल सिंह एवं श्री विवेक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!