News

विसंगतिपूर्ण नम्बर प्लेट से संचालित वाहनों के विरूद्ध चलाया गया “आपरेशन अज्ञात” अभियान
0 जनपद में 63 वाहन चालान 11 वाहनों को किया गया निरूद्ध
मीरजापुर। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में दिनांक 23 जुलाई, 2026 व 24 जुलाई, 2026 को “आपरेशन अज्ञात” चलाया गया। जिसमें प्रदेश में संचालित बिना नम्बर प्लेट / विकृत नम्बर प्लेट/मानक विहीन नम्बर प्लेट / बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए गये निर्देश के अनुक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मीरजापुर के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में चेकिंग अभियान चलाया गया।

बिना नम्बर प्लेट/विकृत नम्बर प्लेट/मानक विहीन नम्बर प्लेट / बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट एंव अन्य अभियोगों में 63 वाहनों का चालान करते हुए 11 वाहनों को जनपद के विभिन्न थानो में निरूद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त बिना प्रपत्र एवं ओवरलोड संचालित वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गयी। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा बिना प्रपत्र/ओवरलोड तथा बिना नम्बर/बिना एचएसआरपी संचालित वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।

इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रथम, यात्री/ मालकर अधिकारी-प्रथम एवं यात्री/मालकर अधिकारी द्वितीय सहित परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक व प्रवर्तन सिपाही सम्मलित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!