मिर्जापुर।
इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी मीरजापुर की प्रबंध कार्यकारिणी समिति का चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्वाचन अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के मिश्रा द्वारा निर्विरोध संपन्न हुआ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार, 24 जुलाई को सीएमओ कार्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में दोपहर 2:00 बजे चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सभी पदों हेतु सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ। संरक्षक सिद्धनाथ सिंह के प्रस्ताव पर आशुतोष दुबे पुन: अध्यक्ष चुने गए। सभी आजीवन सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
अन्य पदाधिकारी में डॉक्टर खुशबू शिखांगी उपसभापति, डॉक्टर लालमनी सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में मनीष दुबे, डॉ एसएन पाठक, मीनू मिश्रा, बांसन लाल जायसवाल, शमशाद मोहम्मद खान, सतीश यादव, कमलेश दुबे, डॉक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ मुकेश कुमार, प्रांजल अग्रहरि, अशोक कुमार, नरेंद्र दुबे, आनंद दुबे, नरेंद्र गुप्ता आदि निर्विरोध निर्वाचित हुए। अंत में कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉक्टर एसएन पाठक को सचिव मनोनीत किया।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर केके मिश्रा ने निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहां कीरेड क्रॉस जैसी संस्थाओं के माध्यम से जनहित के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। संरक्षक सिद्धनाथ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समस्त निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण राज्य मुख्यालय के पर्यवेक्षक डॉ टीपी सिंह ने किया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारी को बधाई दिया।
चुनाव प्रक्रिया में लगभग सैकड़ो की संख्या में सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें जितेंद्र चौबे, घनश्याम सिंह, पवन कुमार, नमन, गणेश दत्त पांडे, अनुज कुमार मिश्रा, संदीप मिश्रा, श्रीमती अंजलि यादव, प्रदोष, फिरोज अंसारी, अभिनव तिवारी, अखिलेश मिश्रा, इरफान खान, हिमांशु शेखर, हर्षवर्धन, प्रियांशु शेखर, डॉ अवधेश सिंह, डॉ अजीत कुमार मौर्य गोपाल दास, निहाल दुबे आदि रहे।


