News

मीरजापुर में पहली बार राजस्व क्रान्ति की शुरूआज-डीएम की पहल पर पूरे जिले के लेखपाल, कानूनगो और राजस्व अधिकारियों की हुई विशेष ट्रेनिंग

जिलाधिकारी पहल पर पहली बार राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जनपद स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजन-मण्डलायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

मीरजापुर। राजस्व कार्यो में पारदर्शिता में और गति लाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अभिनव पहल पर आज बीएचयू बरकछा सभागार में जनपद में पहली बार राजस्व विभाग का जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डलायुक्त राजेष प्रकाष व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जनपद में पहली बार पदानुक्रम को तोड़कर लेखपाल, कानूनगो से लेकर नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त तक एक ही हॉल में, बैठकर प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजस्व वादों में अधिकांष मामले भूमि विवाद, सीमांकन और खतौनी से जुड़े हैं। थाना समाधान दिवस और तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों में भी सबसे ऊपर यही मुद्दे रहते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्या के जड़ फील्ड स्तर पर ही निस्तारण करने के उद्देष्य से लेखपाल व कानून गो जब तकनीक रूप दक्ष होंगे तो अधिकांष विवाद गांव स्तर पर ही निपट सकता है इसी उद्देष्य से इस प्रषिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त राजेष प्रकाष ने कहा कि पूरे विन्ध्याचल मण्डल में पहली बार इतनी बड़े स्तर पर राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर लेखपाल तक एक मंच पर बैठ कर प्रषिक्षण का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल को मण्डल के अन्य जनपदों में लागे करेंगे। इसका उद्देष्य है कि राजस्व वादों/समस्याओं का शत प्रतिषत संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग सरकार का अभिन्न अंग है हमारे लेखपाल ही गांव के सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और दक्षता के साथ जनता के साथ न्याय करें तो वहां की जनता को कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे।

उन्होंने कहा कि हर लेखपाल के टेबलेट भी उपलब्ध है और वे तकनीकी रूप से दक्ष भी है वे अपने क्षेत्र में पूरे पारदर्षिता के साथ कार्य करे ताकि जनता की बीच वे लोकप्रिय हो सकें। प्रषिक्षण कार्यक्रम में राजस्व, कानून, भूमि सीमांकन आधुनिक तकनीक, जनगणना कार्य, रिपोर्ट लेखन, राजस्व कार्यो, राजस्व वादों में पारदर्षिता व दक्षता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राजस्व विषेषज्ञों के द्वारा प्रषिक्षण दिया गया। इस अवसर पर राजस्व संहिता धारा-24, 34, 38 के तहत नामांतरण, बटवारा, कोर्ट आदेषो के बाद अनुपालन, सीमांकन की प्रक्रिया, जी0आई0एस0 मैपिंग, ई धरती पोर्टल, भू लेख, उत्तर प्रदेष भूमि अभिलेख पोर्टल, ड्रोन और जीपीएस से पैमाइष, बाढ़ सूखा आकलन, जनगणना, चुनाव ड्यूटी, रिपोर्ट लेखन तथा डाटा इंट्री में सावधानियां बरतने आदि से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाष सिंह के द्वारा उपरोक्त विषयों पर गहनता से जानकारी दी गई। इस अवसर पर लेखपाल संघ व राजस्व निरीक्षक संघ की तरफ से मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए पहल की प्रषंसा की गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारियों में महेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार ओझा, अनेग सिंह, अजीत कुमार, श्रुति प्रसाद, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर गोवा लाल, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका अहरौरा, कछवां के अलावा अन्य सभी सम्बन्धित राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!