मीरजापुर।
सोनभद्र में रेणुकूट के मूल निवासी नवनीत सिंह ने वर्ष 2026 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में मैनेजर के पद पर चयनित होकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन रिजर्व बैंक के प्रतिष्ठित आर्थिक एवं नीति अनुसंधान विभाग में हुआ है।
अरविंद सिंह तोमर एवं श्रीमती मीरा सिंह के सुपुत्र नवनीत सिंह ने आईआईटी कानपुर से अर्थशास्त्र में बी.एस. (BS) की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (UGC-JRF) भी उत्तीर्ण की है। नवनीत सिंह के इस चयन से उनके परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में हर्ष का माहौल है।
आरबीआई के नवनियुक्त मैनेजर नवनीत सिंह मिर्जापुर जनपद के पडरी के श्रीराम सिंह महाविद्यालय शिवगढ़ पडरी के प्रबंधक अनिंद्य सिंह के दामाद हैं, उनकी बेटी वर्णिका राठौर दिल्ली यूनिवर्सिटी से जेआरएफ के बाद पीएचडी कर रही है। उपलब्धि पर मिर्जापुर एवं सोनभद्र दोनों ही जनपद के नवनीत सिंह के शुभेक्षुओं ने बधाई दी है।





