मीरजापुर। शेमफोर्ड स्कूल नटवा के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बुधवार को शहीद उद्यान का शैक्षिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की प्रतिमाओं को देखा।
विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न शहीदों के जीवन परिचय, उनके अदम्य साहस, संघर्ष और देश के प्रति उनके अतुलनीय बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि आज हम जिस स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीर सपूतों का त्याग और समर्पण है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ-साथ उनके मन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, साहस और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करना रहा। वीर शहीदों की प्रतिमाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखकर और उनके जीवन की प्रेरक गाथाएँ सुनकर विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला।
विद्यालय की सदस्य रेखा श्रीवास्तव, मंजरी खरे, अजीत उपाध्याय, यातायात विभाग के हेड शैलेन्द्र पांडेय, यातायात प्रबंधक अजित यादव एवं धीरज केसरवानी आदि का विशेष सहयोग रहा। साथ ही साथ शाहिद उद्यान के देखरेख कर्ता आशुतोष अग्रवाल को सभी ने धन्यवाद किया।





