News

समाधान दिवस पर एसपी ने थाना पड़री मे आमजन की सुनी समस्याएं

मीरजापुर।
शनिवार, 28 नवंबर को जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना पड़री पर आमजनों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना को0कटरा पर, मजिस्ट्रेट द्वारा थाना जिगना पर, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार व नायब तहसीलदार द्वारा थाना चुनार पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना राजगढ़ पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।

थानावार विवरण देखे तो को. कटरा पर 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त 3 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0देहात पर 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना चील्ह पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कछवां पर 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना पड़री पर 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना लालगंज पर 2 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना हलिया पर 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना सन्तनगर पर 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना ड्रमण्डगंज पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना चुनार पर 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 4 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना मड़िहान पर 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त 2 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 2 प्रार्थना पत्र प्राप्त व थाना राजगढ़ पर 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त 1 निस्तारित; शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!