बसपा की मीरजापुर भदोही जिले की संयुक्त बैठक संपन्न
मीरजापुर।
शुक्रवार, 24 जुलाई को बहुजन समाज पार्टी के मीरजापुर एवं भदोही जिले की संयुक्त बैठक मुख्य अतिथि अमरजीत गौतम मुख्य मंडल प्रभारी मीरजापुर एवं पन्नालाल भारती मुख्य मंडल प्रभारी के उपस्थिति मे संपन्न हुई। बैठक के दौरान सेक्टर बूथ स्तर संगठन के बूथ गठन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा किया गया।
इस दौरान मीरजापुर जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती, भदोही जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, कुंज बिहारी, नंदलाल भारती, सुरेन्द्र प्रसाद मौर्य, शिवजोर पाल, जिला पंचायत सदस्य साजन गौतम, चन्द्रबली, अनिल गौतम, आदि सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।


