उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों को चेयरमैन ने किया सम्मानित
मीरजापुर।
शुक्रवार, 24 जुलाई को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभागार में सभापति डॉ0 जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता विंध्याचल मंडल योगेंद्र पाल सिंह द्वारा ऋण वितरण, ऋण वसूली, विविधीकरण योजनांतर्गत ऋण वितरण, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, की समीक्षा की गई।
बैठक में अमित कुमार पाण्डेय उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता मिर्जापुर/सोनभद्र, बैंक के सचिव/सीईओ राजकुमार यादव, उपमहाप्रबंधक मंजूषा, बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकगण, मुख्यालय के अनुभाग अधिकारी गण उपस्थित रहें।
बैठक में अच्छा कार्य करने वाले शाखा प्रबंधक राबर्ट्सगंज, सीखड़, लालगंज, चोपन, दुद्धी, चुनार, सदर एवं शाहगंज मोड़ के शाखा प्रबंधकों को सभापति द्वारा सम्मानित किया गया।


