News

पीछा छुडाने और ब्लैकमेल से बचने आटो चालक ने की थी किन्नृ की हत्या
मीरजापुर। पड़री थाना पर गुरुवार, 23 जुलाई को वादी अरशलान पुत्र सत्तार खान निवासी घोसिया थाना औराई भदोही द्वारा आशंका के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता सत्तार खाना (किन्नर- हसीना) की हत्या कर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे शव को फेकने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। थाना पड़री पर मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1), 238(बी) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा एएसपी नगर व सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देश दिये गये। निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए शुक्रवार, 24 जुलाई को थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा पुत्र शिवराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम चक जीवरानी थाना को0 भदोही जनपद भदोही को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP 65QT 2228 बरामद किया गया। थाना पड़री पर पंजीकृत मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1), 238(बी) बी.एन.एस. में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा।

गिरफ्तार अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा द्वारा पूछताछ में बताया गया की सत्तार खान उर्फ हसीना के साथ रहते रहते उब गया था तथा उससे अलग होना चाहता था मगर मुझे छोड़ नही रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। आजिज आकर पीछा छुड़ाने के नियत से उसको रामनगर बुलाकर शराब पिलाया और नशे की हालत में मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया तथा उपरोक्त आटो में लादकर पड़री में सुनसान जगह देखकर रेलवे ट्रैक के पास सीमेन्ट के बाउण्डरी के पीछे शव को छिपा दिया था तथा शव के गले पर एक भारी पत्थर रख दिया जिससे लोगो को लगे की पत्थर गिरने से मृत्यु हुई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना पड़री, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!