युवाओं ने बालश्रम और बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने का लिया संकल्प
मीरजापुर।
बालश्रम मुक्त और बाल विवाह मुक्त समुदाय बनाने के उद्देश्य से गुडवीव सपोर्टेड बाल मित्र समुदाय कार्यक्रम द्वारा भदोही के पंचायत भवन मकदूमपुर में भदोही के चार गांव रैमलपुर, कुकरौठी, जाहिदपुर और महबूबपुर के सक्रिय युवाओं के साथ ब्लाक स्तरीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणाम पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में कार्यक्रम के क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बाल विवाह समाज पर एक प्रकार से कलंक है हमें यह कुप्रथा रोकने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना पड़ेगा। साथ ही लोगों से यह अपील भी किया की वो यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चे को उसका अधिकार मिले वो नियमित रूप से स्कूल जाएं और उसे एक सुरक्षित वातावरण मिले।
इस अवसर पर सभी युवाओं ने बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए चंद्रभूषण सरोज ने कहा कि यदि कहीं भी ऐसी घटना होती है तो संबंधित अधिकारी को इसकी सूचना तत्काल रूप से दें ताकि उचित समाधानात्मक कार्यवाही किया जा सके। कार्यक्रम प्रबंधक रामस्वरूप गुर्जर की दिशानिर्देश में किया गया, जिसे इंद्रेश कुमार, सरिता देवी, प्रज्ञा सिंह, नीलम चौहान, सोनी कनौजिया और वर्षा पटेल के सहयोग से पूरा किया गया।


