News

युवक ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर दे दी जान
चुनार, मीरजापुर। चुनार थाना क्षेत्र के सेटेलमेंट एरिया स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर अपनी जान दे दिया। रजनीश कुमार 21 पुत्र राजदेव प्रसाद बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह परिजन उठने के बाद युवक को जगाने के लिए आवाज दिए कुछ न बोलने पर दरवाजे को धक्का दिया न खुलने पर खिड़की से देखा, तो युवक फंदे के सहारे लटकता नजर आया। जिसे देख परिवार में रोना पीटना मच गया और अगल बगल के लोग भी इकट्ठा हो गए। युवक के बड़े भाई नवनीत कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और और शव को अपने कब्जे लेकर विधिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए गए तहरीर में भाई नवनीत ने कहाकि उसका छोटा भाई रजनीश मानसिक रूप से अवसाद में था। बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर कमरे में वह सोने चला गया सुबह फंदे से लटकता मिला।

युवक अविवाहित था और रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का काम करता था। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!