News

छात्रो पर लाठी चार्ज किये जाने के विरोध मे अधिवक्ताओं ने किया चक्रमण
चुनार, मीरजापुर। नवयुवक अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता सदस्यो ने नई दिल्ली के जन्तर मन्तर पर शान्तिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे छात्रो पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किये जाने के विरोध मे शुक्रवार को कचहरी परिसर मे नारे बाजी करते हुए चक्रमण किया। नीट पेपर लिक होने और केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से त्याग पत्र दिये जाने सहित अन्य मांगो को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनेग सिह को सौपा।

ज्ञापन मे कहा गया है कि भारतीय संविधान अपने सभी नागरिकों कोअनुच्छेद -19(1) (a) के तहत वाक, अभिब्यक्ति की स्वतन्त्रता एवं अनुच्छेद 19(1) (b) के अन्तर्गत शान्तिपूर्वक निरायुध सम्मेलन करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। नई दिल्ली के जन्तर मन्तर पर छात्र गण इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए सरकार की नितियो के विरुद्ध अपनी असहमति शान्ति पूर्ण ढंग से दर्ज करा रहे थे। उन पर अकारण बल प्रयोग किया गया। इन मौलिक अधिकारों पर क्रूर प्रहार तथा एक स्वस्थ्य लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। पुलिस का कर्तब्य विधि ब्यवस्था को बनाए रखना है न कि शान्ति पूर्ण ढंग से प्रदर्शनकारियों पर हिंसक बल प्रयोग कर के आतंक का वातावरण बनाना। छात्रों पर किया गया लाठी चार्ज स्पषट रुप से आन्दोलन को कुचलने तथा असहमति के आवाज को दबाने व दमनकारी उद्देश्य से किया गया। प्रतित होता है अधिवक्ताओ ने कहाकि हम केवल न्यायालयो तक सिमित नही रख सकते। संविधान के संरक्षण एवं नागरिक अधिकारो की रक्षा करना भी हमारा दायित्व है। इस दौरान बडी संख्या मे अधिवक्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!