जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजनो ने दिया धरना
मीरजापुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य मार्गो पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ नरेंद्र मोदी, अमित शाह के विरोध में नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया गया। तत्पश्चात धरना दिया गया।
जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए शिक्षामंत्री व गृह मंत्री के इस्तीफे का मांग किया। जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस की निंदनीय दमन के विरोध में हम सभी अपना समर्थन देते है। ये एक दिन का धरना प्रदर्शन सिर्फ प्रशासन व सरकार को चेतावनी है। अगर जल्द ही मांग पूरा नहीं होता तो पूरे जिले में जल्द पुनः भारी संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन व अनशन किया जाएगा।
सोनम वांगचुन के अनशन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ” सोनम वांगचुन के द्वारा अनशन तोड़ कर बहुत ही अच्छा कार्य किया गया, क्योंकि उनके जैसे समाजसेवी का स्वस्थ देश की जरूरी है हम सभी चाहते थे कि वो अपना भूख हड़ताल पहले ही तोड़ दे पर उन्होंने आज ये फैसला ले कर बहुत ही सहरानीय कदम उठाया है।
अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहाकि जब तक धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा और एनडीए का जवाबदेही तयं नहीं होता पूरे देश में आंदोलन जारी रहेगा। शहर अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक ने कहा 2014 से अब तक 150 बार से ज्यादा पेपर लीक हुए, सरकार में बैठे लोग क्या कर रहे थे।
जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडे, सुधाकर, अमरनाथ पांडे, रामनाथ दुबे, राजधर दुबे, राजेश मिश्रा, ज्योति, तुलसीदास गुप्ता, राम लखन मास्टर, राजेंद्र विश्वकर्मा, इंजीनियर कृष्ण गोपाल चौधरी, शशि भूषण दुबे, संजय दुबे, विक्की जैन, रवि, बिट्टू सरदार, रामकृपाल मौर्य, शिवशंकर पांडे, दुर्गा प्रसाद चौधरी, इमरान खान, बृजेश द्विवेदी, कन्हैया लाल पाठक, सूर्यभान पटेल, शकील अहमद, अनुज मिश्रा, संजय पांडे, विजय दुबे सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन रहे।


