News

लोक संस्कृति संरक्षण केंद्र की बैठक मे 22 अगस्त को सिटी क्लब में भव्य कजरी महोत्सव के लिए बनी योजना

मीरजापुर।
लोक संस्कृति संरक्षण केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बिसुंदरपुर स्थित ट्रांजिस्ट हॉल में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता संस्था की संस्थापिका श्रीमती उषा गुप्ता ने की। बैठक में लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्थापिका/निदेशक श्रीमती उषा गुप्ता ने कहाकि भारतीय लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। कजरी, बिरहा, आल्हा एवं अन्य लोक विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2026 को सिटी क्लब, मिर्जापुर में जनपद एवं आसपास के जिलों के लोक कलाकारों की सहभागिता से भव्य कजरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

संस्था के संरक्षक एवं जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहाकि मिर्जापुर की कजरी देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखती है। लोक कलाकारों को सम्मान और मंच उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कलाकारों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया।

विष्णुकांत पांडेय, विजय दुबे, संदर्भ पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, लोक गायक जटाशंकर चौलर सुरेश मौर्य, राम नारायण यादव, महेंद्र कुमार, सूरज दुबे, अनूप तिवारी, घनश्याम ओझा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी कजरी महोत्सव–2026 को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थापिका श्रीमती उषा गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!