News

कंपोजिट विद्यालय जौगढ़ में गंगा जन कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बच्चो को किया गया स्कूल बैग का वितरण

मीरजापुर।
गंगा जन कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट मिर्जामुराद वाराणसी के तत्वावधान में कंपोजिट विद्यालय जौगढ़ विकास खंड राजगढ़ में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग का वितरण किया गया। संस्था की ओर से मंत्री राजेश कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सदस्य उमेश चंद्र व मंद्रेश ने बैग वितरण किया।

राजेश ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को उन बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता करना हैं जिनसे बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आये। विद्यालय के प्र0अ0 अलोक जौहरी ने सभी का स्वागत व आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ग्राम के समाजसेवी अभयमान सिंह, विद्यालय के शिक्षकगण राजेंद्र प्रसाद सिंह, आनंद सिंह, जंगबहादुर मौर्य, अनूप सिंह, मनोरमा देवी, सुमन सिंह, सत्तमी प्रसाद, संकुल दिनेश सिंह, संजय कुमार, ओम राहुल सिंह,मनोज सिंह, अभिभावकगण व विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!