मीरजापुर।
रविवार, 26 जुलाई को लायंस स्कूल भूजवा की चौकी में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस सदस्यों ने उपस्थित रहकर वृक्षारोपण किया। लायंस स्कूल भुजवा की चौकी के सी ईओ एमजेएफ लायन कैलाश नाथ सिंह ने कहा कि एक वृक्ष माँ के नाम ऐसा शब्द जो की हृदय को छू लेता है। मास्टर साहब ने उद्बोधित किया।
लायंस क्लब मिर्जापुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मैनी द्वारा कहा गया कि हम रहे ना रहे परंतु आगे आने वाले समय में यह वृक्ष जरुर रहेगा जो समाज व मानव मात्र की सेवा करेगा। कहा कि पुराणों में आता है एक वृक्ष 10 पुत्र सम अर्थात एक पौधे का रोपण करके उसकी सेवा करके उसे वृक्ष बनाना 10 पुत्रों की सेवा के समान माना गया है।





