News

सरकारी कार्यों में बाधा डालने, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास व जाम से सम्बन्धित 9 अभियुक्त गिरफ्तार

अहरौरा, मीरजापुर।
बीते 16 जुलाई को थाना अहरौरा के ग्राम कुदारन चौराहे के पास वाराणसी से सोनभद्र जा रहे ट्रक टॉयर फटने के कारण हुए दुर्घटना के पश्चात आपराधिक प्रकृति के लोगो द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट, धमकी, हत्या का प्रयास व सरकारी कार्यों में बाधा डाला गया। जिसके के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-147/2026 धारा 109(1),189,189(1),191(1),191(2),190,221,285,121,121(1),132,352,351(2),224,126(1),324(4) बीएनएस व 07 आपराधिक कानून अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे 26 जुलाई रविवार को अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना पर मुकदमा सम्बन्धित 9 अभियुक्तों प्रभात कुमार मौर्या पुत्र सदानन्द मौर्या, रोशन कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल दास गुप्ता, लल्लन पुत्र स्व0 बोदेलाल, राजेश सोनकर पुत्र लालजी सोनकर, सुनील उर्फ सुशील सोनकर पुत्र स्व0 फेकू सोनकर, मनोज कुमार पुत्र किशोरी उर्फ विपत, काजू सोनकर पुत्र छुन्ना सोनकर, भानू सोनकर पुत्र बब्लू सोनकर समस्त निवासीगण कुदारन थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर व अविनाश बिन्द उर्फ अविनाश राही पुत्र बालकेश्वर बिन्द निवासी ग्राम मूजडीह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा।

गिरफ्तारी करने पुलिस टीम मे उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक रामाआशीष बिन्द, उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष राय, मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी गुफरान अहमद, रि0आरक्षी राहुल पटेल, रि0आरक्षी अजेन्द्र कुमार व रि0आरक्षी सरोज राहुल राजकुमार थाना मड़िहान शामिल है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!