News

गुजरात राज्य में ”राष्ट्रीय एकता दिवस परेड“-2026 में शामिल होंगे मिर्जापुर सोनभद्र व चंदौली के विशिष्टजन

मीरजापुर। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ”नक्सल मुक्त भारत“ थीम के अन्तर्गत दिनांक 31.10.2026 को गुजरात राज्य में आयोजित की जा रही ”राष्ट्रीय एकता दिवस परेड“-2026 में भारत के सभी 126 नक्सल से पूर्व प्रभावित जनपदों में से उ.प्र. के तीन जनपदों-सोनभद्र, मीरजापुर एवं चन्दौली से आमंत्रितों को भेजने हेतु नवीन अरोरा, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन को राज्य नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी चन्दौली, मीरजापुर एवं सोनभद्र को सहायतार्थ सहनोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार के आदेशानुसार गुजरात राज्य की राष्ट्रीय एकता परेड में सम्मिलित होने के निमित्त वाराणसी जोन से कुल 137 विभिन्न आयु , लिंग, व्यवसाय के व्यक्तियों का दिनांक 29.10.2026 को वाराणसी से प्रस्थान तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त दि0-31.10.2026 को एकता नगर से प्रस्थान होकर दि.-02.11.2026 को आगमन होना है। आमंत्रित अतिथियों की सुरक्षा एवं समन्वय के निमित्त 02 उप-जिलाधिकारी, 01 पुलिस उपाधीक्षक, 01 तहसीलदार, 02 नायब तहसीलदार, 03 निरीक्षक, 01 बीडीओ, 03 मु0आ0/आरक्षी, 01 लेखपाल भी साथ में ही ट्रेन से प्रस्थान करेंगे।

इस हेतु दिनांक 29.10.2026 को प्रातः 05.00 बजे रेलवे स्टेशन वाराणसी जं0 के प्लेटफार्म सं0-09 पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें गुजरात राज्य प्रस्थान करने वाले आमन्त्रितों को माल्यार्पण कर झंडी दिखाकर ससम्मान ट्रेन नं0-20904 (एकता नगर महामना एक्सप्रेस) से ADG Zone VNS द्वारा रवाना किया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!