News

अवैध रुप से भण्डारण किया 156 किलो बारूदयुक्त पटाखा बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को वादी उनि विनोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी वासलीगंज थाना कोतवाली शहर ने मुखबीर की सूचना पर तहसीर सदर के सामने महुअरिया से अभियुक्त बृजेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र विजय कुमार विश्वकर्मा निवासी तहसीर सदर के सामने महुअरिया थाना को0 शहर जनपद मीरजापुर के घर पर अवैध रूप से भंडारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 156 ग्राम (बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट आदि) बरामद किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त बृजेश कुमार विश्वकर्मा उपरोक्त के विरूद्ध थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-167/2026, धारा-9बी(1)(c) विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!