Uncategorized

पीएमश्री कम्पोजिट रानी कर्णावती में डायरिया से बचाव की दी जानकारी

मीरजापुर। नगर पालिका अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को डायरिया से बचाव रोकथाम की जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को स्वच्छता स्वच्छ पेयजल एवं डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विस्तार से बताया गया तथा बच्चों को डायरिया से बचाव हेतु किट भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा वितरित किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए बताया कि बच्चों को हमेशा स्वच्छता एवं प्रत्येक रोगों से बचाव की जानकारी प्रदान की जाती है, उसमें सबसे ज्यादा होने वाली डायरिया से बचाव की जानकारी हमेशा बीच-बीच में बच्चों को बताया जाता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!